भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निबंध लेखन स्पर्धा में सत्यवती व पोस्टर मेकिंग में करण रहे अव्वल




भास्कर न्यूज | सिमडेगा भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक ने सिमडेगा जिला का दौरा किया। उन्होंने सिमडेगा की खेल प्रतिभाओं, खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिमडेगा पूरे देश में खेल नगरी के रूप में पहचान रखता है। यहां की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खिलाड़ियों के सम्मान, प्रोत्साहन और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार की मंशा है कि देश के हर क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच मिले। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बनाए रखने के साथ खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। प्रदेश संयोजक ने कहा कि सिमडेगा की पहचान खासकर हॉकी के क्षेत्र में रही है। यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने मेहनत और संघर्ष के बल पर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं में खेल के प्रति उत्साह है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिले। बेहतर प्रशिक्षण मिले। खेल सामग्री मिले। पर्याप्त संसाधन मिलें। उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य खिलाड़ियों की समस्याएं समझना है। उनकी मांगें उचित मंच तक पहुंचाना है। खेल और खिलाड़ियों के हित में सकारात्मक पहल करना है। सिमडेगा | सीसीवाईए 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय क्रिसमस उत्सव, मिलन समारोह और मेला आयोजित करेगा। आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को स्टेडियम में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर चर्चा की गई। सदस्यों ने समन्वय के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से कराने पर सहमति जताई। आयोजकों के अनुसार यह उत्सव जिलेवासियों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके जरिए प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशियां साझा करने के साथ प्रेम, भाईचारे, शांति और सामाजिक एकता का संदेश देने की योजना है। बैठक में ओलिवर लकड़ा, बसंत कुमार लोंगा, गैब्रियल लकड़ा और विशाल तिर्की शामिल रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top