भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दीपावली तक मौसम रहेगा साफ, ठंड में होगा इजाफा:9 से 11 नवंबर...




चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ का असर समाप्त होने के बाद राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में गुरुवार से सुधार देखने को मिला। सुबह के समय हल्के दर्जे के कुहासे के बाद दिन चढ़ते ही आसमान मुख्य रूप से साफ रहा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, दीपावली और 8 नवंबर तक मौसम पूरी तरह खुला और शुष्क बना रहेगा, जिससे त्योहार के उल्लास में मौसम की कोई रुकावट नहीं आएगी। इसके बाद 9, 10 और 11 नवंबर को एक बार फिर राज्य के मौसम का मिजाज बदल सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह शाम ठंड में इजाफा होगा। दिन के समय खिली धूप से मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन हवा के रुख और रात के साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top