भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रात 10:15 बजे भीषण सड़क हादसा:कर्रा में ट्रेलर ने 9 लोगों को...




खूंटी के कर्रा में गुरुवार रात सवा दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चे हैं। दो लोग घायल हैं। एक को खूंटी सदर अस्पताल और दूसरे को तोरपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोशांबी कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग निकले। कुछ लोग झाड़ी में फंसे युवक को निकाल रहे थे। वहीं महिलाएं और बच्चे सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। इनकी गई जान: कसीला देवी, मान्हू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमार, एक साल का बच्चा सौरभ नायक और गोलू कुमार। जानिए कैसे हुआ हादसा…
एक परिवार के तीन लोगों की मौत स्थानीय निवासी बिरसा नायक ने बताया कि उसके परिवार के तीन सदस्यों की इस हादसे में जान चली गई। प|ी कसीला देवी, बेटी अंजलि और एक साल के नाती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया। खुशबू का खंूटी सदर अस्पताल और दूसरे घायल का सीएचसी तोरपा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top