भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले:प्रधानमंत्री सतर्क हो जाएं, वरना भारत का...




स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसआईआर पर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ​वीडियो जारी कर कहा-आज देश तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते हालात को गंभीरता से नहीं लिया तो देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। भारत का हश्र बांग्लादेश और नेपाल से भी बुरा होगा। दिल्ली दौरे के दौरान छात्रों और युवाओं से मुलाकात का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग बेहद आक्रोशित है। संजय सेठ बोले-इरफान को बर्खास्त करें सीएम इरफान अंसारी के बयान पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक मंत्री का देश के युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, उनके बयान की जांच कराने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सेठ ने कहा कि इरफान अंसारी का यह बयान कांग्रेस और राहुल गांधी की उस नकारात्मक राजनीति को उजागर करता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top