भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधानसभा में धरना देने की बनाई गई रणनीति




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के सीईजेड गेट पर गुरुवार को सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स (एटक) की गेट मीटिंग हुई। अध्यक्षता यूनियन उपाध्यक्ष जेएन सिंह ने की। महासचिव देवदीप सिंह दिवाकर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। यूनियन अध्यक्ष राजू दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी मजदूरों को संबोधित किया। वक्ताओं ने चार श्रम संहिताओं को मजदूरों के दशकों के संघर्ष से हासिल अधिकारों पर हमला बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की। एमएमडीआर संशोधन से झारखंड की खनिज संपदा और राज्य के राजस्व पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ने तथा राज्य के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता जताई। एसआईआर के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर 25 नवंबर को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक में बीएसएल के ठेका मजदूरों की वर्षों से लंबित समस्याओं, सम्मानजनक मजदूरी और सेवा शर्तों पर भी चर्चा हुई। बैठक में एमपी भगत, लोकनाथ सिंह, केडी पंडित, डीडी प्रसाद आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top