भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मंडल कारा में पीडीजे ने चखा बंदियों का भोजन, महिला बैरक पहुंचीं...



भास्कर न्यूज | सिमडेगा मंडल कारा में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निताशा बारला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन की व्यवस्था देखने के साथ स्वयं खाना चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान बंदियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं,इसकी जानकारी ली गई। भोजन की गुणवत्ता और बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी जायजा ली। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज जेल अस्पताल पहुंचे। वहां इलाजरत बीमार बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें समय पर इलाज,दवाइयां और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। बीमार बंदियों की परेशानियों को भी सुना और उनकी स्थिति की जानकारी ली। सीजेएम ने महिला बंदियों से किया सीधा संवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निताशा बारला ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों से यह भी जाना कि उन्हें अपने मामलों में कानूनी सहायता मिल रही है या नहीं तथा न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। सीजेएम ने महिला बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता और अन्य विधिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया, ताकि आर्थिक या अन्य कारणों से कोई भी बंदी कानूनी सहायता से वंचित न रहे। अधिकार और सुविधाएं सुनिश्चित करना उद्देश्य औचक निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया। जेल में बंद व्यक्ति भी संविधान और कानून के तहत अपने अधिकार रखते हैं। ऐसे में उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन,स्वास्थ्य सेवाएं,स्वच्छ वातावरण और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। मौके पर जेल अधीक्षक अजय कुमार आदि उपस्थित थे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top