भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ध्वनि प्रदूषण से परेशान जनता ने लगाई गुहार, कार्रवाई का इंतजार



सिमडेगा | शहर के मुख्य मार्ग एनएच-143 स्थित गांधी मैदान क्लब कॉम्प्लेक्स के दुकानदार ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं। दुकानदारों ने सिटी ट्रेंड्स मॉल में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम और डीजे बजाए जाने की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की है। दुकानदारों का कहना है कि लगातार तेज आवाज में म्यूजिक बजने से आसपास के दुकानदारों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानदारों के अनुसार, सिमडेगा डाकघर और सदर थाना के बीच गांधी मैदान के विपरीत पश्चिमी छोर पर स्थित सिटी ट्रेंड्स मॉल में प्रतिदिन तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। इस संबंध में दुकानदारों ने सामूहिक रूप से मॉल संचालक से भी अनुरोध किया, लेकिन इसका कोई सकारात्मक असर नहीं हुआ। इसके बाद सभी दुकानदारों ने एकजुट होकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपते हुए ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है। मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को पत्रांक 1203/गो० के माध्यम से अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी, सिमडेगा को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पत्र के साथ दुकानदारों के आवेदन की छायाप्रति भी संलग्न की गई है। दुकानदारों ने प्रशासन से मॉल के म्यूजिक एवं साउंड सिस्टम को तत्काल बंद कराने तथा ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top