भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिस्टलरी पुल पर कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना, जालीदार बाउंड्री बनेगी



रांची| नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल क्षेत्र, वेंडर मार्केट और स्वामी विवेकानंद पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने डिस्टलरी पुल क्षेत्र में खुले में कचरा डंप किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पुल के दोनों किनारों पर मजबूत जालीनुमा बाउंड्री लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोग नीचे नाले या सड़क पर कचरा न फेंक सकें। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उन पर नगर निगम के नियमों के तहत सख्त जुर्माना लगाया जाए। पुल के निचले हिस्से की मुकम्मल सफाई के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के कामगारों को तैनात कर नियमित स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया है। वहीं, विवेकानंद पार्क को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित व आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। शाम के समय अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए पूरे पार्क में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा खराब पाथवे की मरम्मत, झाड़ियों-घास की कटाई और पेड़ों की वैज्ञानिक छंटाई कर पूरे परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 10 की पार्षद, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक सहित निगम के अन्य अधिकारी व तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top