भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Pakistan vs India : पाकिस्तानी भी जानते हैं अपने देश की औकात,...


Last Updated:

Pakistan vs India : पाकिस्तानी हमसे नफरत भले ही कितना भी कर लें, लेकिन एशिया के बाहर उन्हें अपना धंधा चलाने के लिए भारतीय नाम का ही सहारा लेना पड़ता है. ताजा मामला दक्षिण कोरिया का है, जहां एक पाकिस्तानी युवा भारत के नाम से रेस्तरां चला रहा था. जब उससे पूछा गया कि आप पाकिस्तानी होकर भारतीय नाम से रेस्तरां क्यों चला रहे तो जवाब दिया कि अगर अपने देश के नाम पर रखा तो कोई ग्राहक नहीं आएगा.

पाकिस्तानी भी जानते हैं अपने देश की औकात, तभी रत के नाम से चलाते हैं दुकानZoom

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानी भी भारतीय नाम से रेस्तरां चला रहे हैं.

नई दिल्ली. भारत के साथ बराबरी के सपने देखने और बात-बात पर आंखें दिखाने वाले पाकिस्तान की औकात दुनिया में कितनी है, इसका एक ताजा उदाहरण दक्षिण कोरिया में पेश आया है. यहां रहने वाले एक पाकिस्तानी युवक ने रेस्तरां खोला और उसका नाम भारतीय रखा. जब उनसे पूछा गया कि आप पाकिस्तानी हैं तो नाम भारतीय क्यों रख रहे. इस पर युवक ने जवाब दिया कि अगर पाकिस्तान के नाम पर रेस्तरां का नाम रखेंगे तो यहां कोई ग्राहक ही नहीं आएगा. इससे पता चलता है कि विदेशी में चार पैसे कमाने के लिए पाकिस्तानी युवाओं को भारतीय नाम का सहारा लेना पड़ता है.

यह सारा किस्सा एक भारतीय ब्लॉगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया है. भारतीय ब्लॉगर ने लिखा कि वह अपने एक दक्षिण कोरियाई दोस्त के साथ भारतीय रेस्तरां में पहुंचा. वहां पता चला कि रेस्तरां का मालिक तो एक पाकिस्तानी है. इस पर ब्लॉगर ने उस युवक से पूछा कि जब आप पाकिसतानी हैं तो रेस्तरां का नाम भारतीय क्यों रखा है. इस पर युवक ने कहा कि अगर मैंने इसका नाम पाकिसतानी रेस्तरां रख दिया तो मेरे होटल में कोई भी ग्राहक खाना खाने नहीं आएगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top