भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेसा एक्ट लागू करने की मांग, राज्यपाल से भेंट की



पेसा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने और ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार दिलाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और स्वशासन व्यवस्था की रक्षा के साथ जल, जंगल और जमीन पर अधिकार का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा को मजबूत बनाकर गांव के विकास और महत्वपूर्ण फैसलों में उसकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुलाकात में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष उमेश बड़ाईक, ओरमांझी मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाईक, ग्राम प्रधान दीनदयाल लोहार व उपमुखिया संतोष गुप्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top