भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

New Expressway : जंगल-पहाड़ और झरनों के बीच बन रहा 707 किलोमीटर...


Last Updated:

Raipur-Dhanbad Expressway : देश में एक्सप्रेसवे के बढ़ते जाल में एक और संख्या जुड़ने वाली है. छत्तीसगढ़ से झारखंड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 707 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाने पर काम शुरू किया है. इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद दोनों राज्यों के बीच आवाजाही का समय घटकर आधा रहा जाएगा. एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के तहत शुरू किया है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निकलकर झारखंड की राजधानी रांची से धनबाद तक जाने वाले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है. 707 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे फिलहाल 4 लेन का बनाया जा रहा है, जिसे बाद में 6 या 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. इस ई-वे के तैयार होने के बाद छत्तीसगढ़ से झारखंड आना-जाना आसान हो जाएगा. ई-वे के रास्ते में हरे-भरे पहाड़, जंगल और कई झरने भी पड़ेंगे, जिससे इस पर सफर करने वालों का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा.

राजपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद सफर का समय घटकर आधा रह जाएगा. अभी रायपुर से धनबाद तक जाने में 16 घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता है. सड़क मार्ग से अभी दोनों राज्यों के बीच की दूरी करीब 772 किलोमीटर है, लेकिन नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह घटकर महज 707 किलोमीटर रह जाएगी. सफर का समय भी आधा रह जाएगा, क्योंकि ई-वे पर 120 किलोमीटर की स्पीड से वाहन चलाने की अनुमति मिलती है और तब इस सफर को महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

रायपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे सिर्फ एक कनेक्टिविटी नहीं होगा, बल्कि इससे औद्योगिक गलियारे को भी काफी फायदा होगा. छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों ही राज्य खनिजों के मामले में अग्रणी हैं. लिहाजा इस ई-वे से कोयला उद्योग, खनन क्षेत्रों और औद्योगिक गलियारे को सीधी और सुरक्षित आवाजाही मिलेगी. यह ई-वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जसपुर, रांची, बोकारो और धनबाद से गुजरेगा, जो दोनों राज्यों के बड़े औद्योगिक क्षेत्र माने जाते हैं. जाहिर है इसका सबसे ज्यादा लाभ उद्योगों को मिलने वाला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों तर्ज पर बनाया जा रहा है. रायपुर और बिलासपुर के बीच के सेक्शन को 6 लेन बाउनफील्ड की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. बाकी पूरे ई-वे को ग्रीनफील्ड की तर्ज पर बनाया जाएगा. इसका मतलब है कि रायपुर-बिलासपुर को छोड़कर बाकी पूरा एक्सप्रेसवे पूरी तरह नया बनाया जा रहा है. यही वजह है कि ई-वे का सिर्फ रायपुर-बिलासपुर सेक्शन ही 6 लेन का बनाया जा रहा है, बाकी पूरा एक्सप्रेसवे 4 लेन का ही बनाया जाएगा.

एनएचएआई ने इस एक्सप्रसेवे को 7 पैकेज में बनाना शुरू किया है, जिसमें से सबसे लंबा सेक्शन 140 किलोमीटर है जो गुमला से रांची के बीच बनाया जा रहा है. इसका सबसे छोटा सेक्शन 68 किलोमीटर है, जो बोकारो से धनबाद के बीच बनाया जाएगा. रायपुर से बिलासपुर के बीच 125 किलोमीटर लंबी सड़क को ब्राउनफील्ड ई-वे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है. तीसरी सबसे लंबी सड़क उर्गा से पाठलगांव है, जो 120 किलोमीटर की होगी.

एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे को बनाने पर शुरुआती खर्चा 18 हजार करोड़ आने का अनुमान लगाया है. इसमें से सबसे ज्यादा 3,500 करोड़ रायपुर से बिलासपुर के बीच खर्च किए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट जनवरी, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पूरे रास्ते में 7 बड़े पुल और 30 छोटे पुल बनाए जाएंगे. इसके अलावा 6 फ्लाईओवर और 1 एलिवेटेड रोड भी बनेगी. जंगलों के बीच गुजरने वाली सड़क पर 10 वेहिकुलर अंडरपास बनाए जाएंगे. इसके अलावा 44 और अंडरपास भी बनाने की तैयारी है.

एनएचएआई ने रायपुर से बिलासपुर के बीच 125 किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए डीपीआर जारी कर दिया है, जबकि बिलासपुर-उर्गा के बीच 70 किमी के ग्रीनफील्ड लेन का 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है. उर्गा-पथलगांव के बीच 87 किमी सड़क पर पेविंग का काम चल रहा है, जबकि पथलगांव और कुंकरी के बीच 104 किमी सड़क का निर्माण अप्रैल में ही शुरू हो चुका है. पथलगांव से गुमला के बीच 137 किमी की सड़क बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जारी है. इस तरह, अगले डेढ़ साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top