भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोवाडीह में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, अपराधी सीसीटीवी...



महिलाएं दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार को बहू के साथ बाजार में फल खरीद रही 62 वर्षीय महिला कनकलता सप्तपती के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता न्यू स्वर्णरेखा नगर, तेतरी टोली की रहने वाली हैं। छिनतई की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कनकलता सप्तपती अपनी बहू के साथ लोवाडीह में फल खरीद रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इस दौरान महिला के ऊपर के कपड़े भी फट गए। अचानक हुई घटना से घबराई महिला चोर-चोर चिल्लाते हुए अपराधियों के पीछे आवाज लगाती रहीं, लेकिन अपराधी लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक की ओर तेजी से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज करा दी गई है। सोने की चेन का मूल्य लगभग 5 लाख रुपए मूल्य का बताया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामलौंग, लोवाडीह और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार भी चिंता का विषय बना हुआ है। गांजा और ब्राउन शुगर की बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे की लत में कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top