बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने पीएचडी कार्यक्रम में नामांकन के लिए विभागवार साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 नवंबर से 26 नवंबर तक विभिन्न विषयों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर पीजी विभाग में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। विवि के शोध, नवाचार और उद्यमिता िनदेशक के कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को तय तिथि पर दिन के 10 बजे अपने-अपने पीजी विभाग में पहुंचना होगा। इनका शेड्यूल अलग से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के साक्षात्कार की जानकारी अभी नहीं दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन विषयों का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। गृह विज्ञान 19 नवंबर, दर्शनशास्त्र 20 को, वाणिज्य व इतिहास 20 और 21 को, भौतिकी व अंग्रेजी 21 व 23 को, उर्दू 24 को, हिंदी 25 व 26 को, बांग्ला 26 नवंबर को होगी।
Source link