भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निशा भगत मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के...


Last Updated:

झारखंड के निशा भगत आत्महत्या मामला तूल पकड़ता जा रहा था. इस मामले में मृतका का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत प्रकरण में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है. इस मामले में राजनीति भी तेज होती जा रही थी और विपक्ष की तरफ से सत्ता पक्ष से सवाल किए जा रहे थे.

निशा भगत मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेशZoom

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत प्रकरण में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. सीएम सोरेन के आदेश के बाद अब निशा भगत मामले की जांच सीबीआई करेगी. बता दें कि शुक्रवार दोपहर पिठोरिया थाना क्षेत्र में निशा भगत ने आत्महत्या कर ली थी. मौत से पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पुलिस प्रशासन और कुछ अन्य लोगों को अपनी परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया था. निशा भगत सरना धर्म, आदिवासी अधिकार, धर्मांतरण और जमीन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहती थीं. उन्होंने 2024 में JLKM के टिकट पर गुमला विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था.

पुलिस मामले की जांच कर रही
फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात बताई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारा था इसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में उनके पिता इंदु भगत ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन देकर बेटी को लगातार मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी. अब सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है.

‘राज्य सरकार की वजह से गई मेरी बेटी की जान’
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के जोरतांड गांव के रहने वाले इंदु भगत ने अपनी बेटी की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि निशा को लगातार मानसिक दबाव और चरित्र हनन का सामना करना पड़ रहा था. पिता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.

निशा भगत की मां का दर्द छलक पड़ा
बेटी को खोने के गम में मां का भी दर्द छलका. उन्होंने कहा कि उनकी इकलौती बेटी को उन्होंने खो दिया. इसके पीछे जरूर कोई साजिश है. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेटी इस तरह उन्हें छोड़कर चली जाएगी. मां ने भावुक होकर कहा, ‘लक्ष्मी पूजा से पहले हमारी लक्ष्मी चली गई.’

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top