भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अरगोड़ा में फ्लैट के अंदर था शव, दुर्गंध के बाद खुलासा



रांची|रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के एक फ्लैट में करीब विजय कच्छप (45 वर्ष) का शव बरामद किया गया। शव से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना अरगोड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां विजय का शव पड़ा था। । थाना प्रभारी सतीश गोराई ने बताया कि उनकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। फ्लैट में विजय अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहते थे। उनके चार भाई भी हैं, लेकिन वह परिवार से अलग रहते थे। थाना प्रभारी के अनुसार, अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top