भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 3 बैंक खातों में जमा...


Last Updated:

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को मास्टरमाइंड अनिल पंडित के तीन ऐसे बैंक खातों का पता चला है, जिनमें छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन के जरिए धीरे-धीरे मोटी रकम जमा की गई थी. शक है कि इस पैसे का इस्तेमाल शूटर्स, हथियार और लॉजिस्टिक्स के लिए किया गया. इस बीच, गैंग के अकाउंटेंट और फरार चल रहे अभिषेक की तलाश तेज कर दी गई है, जबकि हरियाणा को इस पूरे ऑपरेशन का एपिक सेंटर माना जा रहा है.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 बैंक खातों और जांगी ऐप से खुले कई बड़े राजZoom

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में जांच एजेंसियां अनिल पंडित के बैंक खातों और गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क की जांच कर रही हैं. (AI Image)

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच में अब गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को हमले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित के तीन बैंक खातों की जानकारी मिली है. जांच में सामने आया है कि इन तीनों बैंक खातों में धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा की गई थी. रकम को एक साथ जमा करने के बजाय छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन के जरिए खातों में डाला गया, ताकि किसी को शक न हो और एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. जांच एजेंसियों को शक है कि इन बैंक खातों में जमा रकम का इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ से जुड़े हमले की साजिश को अंजाम देने, शूटर्स को तैयार करने, हथियारों की खरीद और पूरे ऑपरेशन का खर्च उठाने के लिए किया जाना था.

तीन बैंक खातों में जमा रकम से चलना था पूरा ऑपरेशन

  • जांच एजेंसियां अब अनिल पंडित के तीनों बैंक खातों की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही हैं. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन खातों में पैसा कहां से आया, किसने जमा कराया और आगे किन लोगों तक पहुंचाया गया.
  • जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि इस रकम का इस्तेमाल शूटर्स को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के लिए किया जाना था. इसमें शूटर्स के आने-जाने की व्यवस्था, गाड़ियों का इंतजाम, ठहरने की व्यवस्था, हथियारों की खरीद और दूसरी जरूरी सुविधाएं शामिल थीं.
  • एजेंसियों को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में फंडिंग का एक व्यवस्थित सिस्टम काम कर रहा था. यानी शूटर्स को सिर्फ फायरिंग की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी, बल्कि उनके पीछे पैसा उपलब्ध कराने और ऑपरेशन को चलाने वाले लोगों की भी पूरी टीम सक्रिय थी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अकाउंटेंट अभिषेक फरार

  • इस पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क में एक और अहम नाम सामने आया है. यह नाम है अभिषेक का जो अनिल पंडित का भाई बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, अभिषेक गैंग के पैसों का हिसाब-किताब संभालता था. उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की क्राइम कंपनी का अकाउंटेंट माना जा रहा है.
  • फिलहाल अभिषेक फरार है और एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. हाल ही में इस मामले में अभिषेक की पत्नी सुनेहा को भी गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसियों को शक है कि वह टाइगर श्रॉफ फायरिंग से जुड़े नेटवर्क में शामिल थी.
  • अब जांच एजेंसियां अभिषेक की तलाश के साथ-साथ यह भी पता लगा रही हैं कि गैंग की कमाई, बैंक खातों में जमा रकम और शूटर्स तक पहुंचने वाले पैसों का पूरा नेटवर्क कैसे काम करता था.

हरियाणा बना पूरे ऑपरेशन का एपिक सेंटर

  • इस मामले में हरियाणा की भूमिका भी बेहद अहम सामने आई है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के पूरे ऑपरेशन का एपिक सेंटर हरियाणा रहा है.
  • अब तक इस मामले में कुल 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और इनमें सबसे ज्यादा आरोपी हरियाणा से पकड़े गए हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि शूटर्स की भर्ती से लेकर उन्हें हथियार, पैसा, गाड़ियां और दूसरी सुविधाएं मुहैया कराने तक कौन-कौन लोग शामिल थे.
  • एजेंसियों को शक है कि हरियाणा में मौजूद नेटवर्क के जरिए ही ऑपरेशन के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे थे. अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और उनके फाइनेंशियल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

शूटर्स से बातचीत के लिए जांगी ऐप का इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित अपने शूटर्स और गैंग के दूसरे सदस्यों से बातचीत के लिए जांगी नाम के मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता था. बताया जा रहा है कि उसने अपने साथ जुड़े शूटर्स के मोबाइल फोन में खुद यह ऐप इंस्टॉल करवाया था. इसी के जरिए उनके बीच लंबी बातचीत होती थी. इस ऐप में मोबाइल नंबर के बिना रजिस्ट्रेशन और एनक्रिप्टेड कॉलिंग व मैसेजिंग जैसी सुविधाएं हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस ऐप के जरिए किन-किन लोगों के बीच बातचीत हुई और हमले की साजिश में इसका कितना इस्तेमाल किया गया.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top