भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CISCE: 10वीं बोर्ड 15 फरवरी से, 12वीं 9 फरवरी से



काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। काउंसिल की ओर से 12वीं में कुल 60 अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अधिकांश विषयों की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे की अवधि) होगी, जबकि आर्ट्स से जुड़े कुछ विशेष पेपर सुबह 9:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। CISCE ने इस साल ICSE परीक्षा की टाइमिंग में बदलाव किया है। अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर बैठना होगा। समय का विशेष ध्यान रखना होगा। 10वीं में सुबह 10 बजे से प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके बाद 10:15 बजे से उत्तर लिखने शुरू होंगे। पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10:45 बजे और लिखने की शुरुआत सुबह 11 बजे होती थी। टाइमिंग के अनुसार केंद्र पहुंचना होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top