भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

“Urdu is the name we know best…” The couplet resonated as the...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • "Urdu Is The Name We Know Best…" The Couplet Resonated As The "Jashn e Urdu" Gathering Gathered At The Haj House.

रांची21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘उर्दू है जिस का नाम हमीं जानते हैं ‘दाग़’, हिंदोस्तां में धूम हमारी ज़बां की है…’ कडरू स्थित हज हाउस में जब शायर डॉ. दानिश अयाज की आवाज में यह शेर गूंजा, तो परिसर तालियों से गूंज उठा। मौका था विश्व उर्दू दिवस पर आयोजित ‘जश्न-ए-उर्दू’ का। ‘सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट’ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जुबां की तहजीब, शायरी, अदब व पत्रकारिता का अनूठा संगम देखने को मिला।

मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उर्दू के संवर्धन को लेकर संजीदा है। अगली कैबिनेट बैठक में ‘झारखंड उर्दू अकादमी’ के गठन के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। भाषा के विकास में हम कहीं न कहीं पीछे छूटे हैं, लेकिन अब सामूहिक प्रयासों से इसे आगे ले जाना होगा। अकादमी का गठन इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी गंगा-जमुनी तहजीब को रेखांकित करते हुए कहा कि उर्दू केवल एक जुबां नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान की साझा संस्कृति की रूह है।

कलमकारों व शायरों का सम्मान, नई पीढ़ी से जोड़ने की अपील

कार्यक्रम में उर्दू साहित्य, शायरी व पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को मंच से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी भाषा की असल ताकत उसकी युवा पीढ़ी होती है। उर्दू के अस्तित्व व मिठास को बचाए रखने के लिए इसे नई नस्ल के दिलों तक पहुंचाना व डिजिटल दौर में प्रसार को तेज करना वक्त की जरूरत है। डॉ. दानिश अयाज, शाहीन अहमद, सैयद रमीज, आसिफ नईम, इकबाल सबा, इमरान आमिरउल, वसीम अकरम सहित शहर के गणमान्य साहित्यकार, बुद्धिजीवी और पत्रकार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top