भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घाटी में दिखने लगी आतंकियों की फड़फड़ाहट, वजूद दिखाने के लिए करने...


Last Updated:

घाटी में अपना वजूद दिखाने के लिए आतंकियों ने अब सुरक्षा कर्मियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बीते दो दिनों में आतंकियों सीआरपीएफ के दो जवानों के साथ दो एसपीओ और एक वीडीजी को अपना निशाना बनाया है. वहीं आतंकियों की तलाश में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की एसओजी ने ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

घाटी में दिखने लगी आतंकियों की फड़फड़ाहट, 2 दिन में 6 को बनाया अपना निशानाZoom

घाटी में आतंकियों की फड़फड़ाहट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों की ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. (इमेज:पीटीआई)

Jammu & Kashmir News: जम्‍मू और कश्‍मीर में बीते कई महीनों से छाई शांति ने आतंकियों और पाकिस्‍तान में बैठे उनके आकाओं की फड़फड़ाहट बढ़ा दी है. अब तो उनको यह डर भी सताने लग गया है कि आने वाले दिनों में ऐसा ही हाल रहा तो घाटी से उनका खौफ पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगा. घाटी में उनका वजूद अभी खत्‍म नहीं हुआ है, यह साबित करने के लिए आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बीते दो दिनों में आतंकियों ऐसी ‍ही तीन वारदातों को अंजाम दिया है.

पहली वारदात कुलगाम में हुई. जहां आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाके पर तीन जवानों को अपनी गोलियों का निशाना बनाना चाहा. आतंकियों की मंशा थी इन तीनों जवानों को रास्‍ते से हटाने के बाद वे पास के ही सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाए. लेकिन सीआरपीएफ के तीनों जवानों की जांबाजी के चलते आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिर गया. इस वारदात में आतंकियों की गो‍ली से जवान जख्‍मी तो हुए, लेकिन उनका हौसला जस का तस बना रहा.

बौखलाहट में एसपीओ को बनाया अपना निशाना
घाटी में बीते दिन दूसरी आतंकी वारदात जम्‍मू और कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में अंजाम दिया. आतंकियों ने इस इलाके से दो स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को अगवा कर लिया. इसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों की हत्‍या कर दी. कई घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों एसपीओ के शव मरवाह इलाके से बरामद किए गए हैं. दोनों एसपीओ की हत्‍या करने के बाद आतंकी उनकी राइफल लेकर फरार हो गए हैं.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शहादत देने वाले दोनों एसपीओ की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के तौर पर हुई है. धर्ना पोस्‍ट की तरफ गश्‍त के दौरान दोनों एसपीओ लापता हो गए थे. इसके बाद, दोनों की तलाश में जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लंबी कवायद के बाद दोनों का शव जंगलों से बरामद कर लिया गया. आतंकियों एक एसपीओ के सिर पर औश्र दूसरे की पीठ पर गोली मारी थी.

आज रामबन से मिला वीडीजी मेंबर का शव
11 नवंबर को हुई इन दोनों आतंकी वारदातों के बाद आज यानी 12 नवंबर को रामबन इलाके से परेशान करने वाली खबर आई. रामबन के धाद्रथ इलाके से विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के एक मेंबर का संदिग्‍ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है. मृतक की पचान 57 वर्षीय सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है. वे रामबन के दुग्गा धांद्रथ के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, धांद्रथ के लग्गल्ली इलाके में सुखदेव सिंह का शव बरामद किया गया है. फिलहाल, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की कर रही है. साथ ही, यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मौत में किसी आतंकी संगठन का तो हाथ नहीं है.

आतंकियों की तलाश में शुरू हुआ ऑपरेशन
बीते दो दिनों में हुई तीन आतंकी वारदातों को देखते हुए भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. ऑपरेशन के तहत, सभी इलाकों की नाकेबंदी कर दी गई है. इलाके से गुजरने वाली हर गाड़ी की सघन तलाशी ली जा रही है. साथ ही, आतंकियों के उन मददगारों की भी तलाश की जा रही है, जो उन्‍हें रसद सहित दूसरी सहूलियतें मुहैया करा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसी के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकियों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचा दिया जाता.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top