‘जरा आईने में देख लेना भैया’, ओवैसी-चंद्रशेखर से INDIA गठबंधन क्यों नाराज?
Last Updated:
UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद INDIA गठबंधन के नेता चंद्रशेखर पर सवाल उठा रहे हैं. शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें आईना देखने की सलाह दी है. वहीं, गिरिराज सिंह ने भी दोनों नेताओं के गठबंधन पर सवाल खड़े किए हैं. जानते हैं पूरी कहानी.
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाकर ओवैसी और चंद्रशेखर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन, नाराज नेताओं ने पूछा- भाजपा का समर्थन करने वालों के साथ क्यों गए
Chandrashekhar Azad Owaisi Alliance Political Equation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नए सियासी समीकरण बनने लगे हैं. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने साथ चुनाव लड़ने की हुंकार भरी है तब से उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नामक नया मोर्चा बनने से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है. इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है. गठबंधन की घोषणा के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है. सवाल है कि जो दल ओवैसी को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताते रहे हैं, वे अब चंद्रशेखर के फैसले पर क्यों सवाल उठा रहे हैं? समझते हैं असली कहानी.