गुमला| पुलिस ने 2022 के लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी जनक साहू को गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था। मामला 24 मार्च 2022 का है। सिलाफारी गांव निवासी दिलीप स
.
कामडारा|कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को थाना प्रभारी आशिष केसरी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 30 दो पहिया वाहनों के विरुद्ध प्रतिवेदन डीटीओ के पास भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह वाहन जांच अभियान अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया। वहीं, थाना प्रभारी ने सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। यदि बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़े जाएंगे, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि हाल के दिनों में कामडारा क्षेत्र में चालक की लापरवाही के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
लोहरदगा|मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक ‘एक और अवसर कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर देना है। इन्हें गणना चरण में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया था। सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया है। कैंप के दौरान एएसडीडी सूची में चिह्नित पात्र मतदाताओं की पहचान व सत्यापन किया जाएगा। ये संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक प्रपत्र-6 नहीं भरा है।