पीवी रमना कुमार, News18: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भारत समिट को लेकर बीजेपी और बीआरएस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस आयोजन का विरोध करके राज्य में निवेश की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. हैदराबाद में मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को होने वाले इस समिट में 70 देशों के करीब 1000 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. आयोजन के जरिए तेलंगाना की इंडस्ट्रियल पॉलिसी, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस के अवसरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जाएगा. रेवंत रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कुछ विदेशी मेहमानों को पहले अनुमति दी और बाद में आखिरी समय पर मंजूरी वापस ले ली. उन्होंने राहुल गांधी के समिट में शामिल होने और गिग वर्कर्स वेलफेयर पॉलिसी लागू करने की भी जानकारी दी.
विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से लौटाने पर रेवंत रेड्डी ने केंद्र को क्यों घेरा?
रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भारत समिट में शामिल होने आ रहे कुछ विदेशी प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की वजह से परेशानी उठानी पड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भारत समिट के जरिए हमारा मकसद दुनिया को यह दिखाना है कि तेलंगाना एक इनवेस्टमेंट-फ्रेंडली राज्य है.’
उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि विदेशी प्रतिनिधि हैदराबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबारी माहौल को करीब से देखें. इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया था. मुख्यमंत्री के मुताबिक केंद्र ने शुरुआत में कुछ प्रतिनिधियों को मंजूरी दी थी. लेकिन आखिरी समय में इसे वापस ले लिया गया. इसके कारण कुछ मेहमानों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी लौटना पड़ा.
रेवंत रेड्डी ने उम्मीद जताई कि समिट में शामिल होने वाला हर प्रतिनिधि तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनकर लौटेगा.
तेलंगाना की इकोनॉमी और विकास परियोजनाओं पर बीजेपी-BRS से क्यों भिड़े मुख्यमंत्री?
राहुल गांधी के समिट में शामिल होने पर बीजेपी को क्यों घेरा?
उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी नेता प्रतिपक्ष के समिट में शामिल होने का विरोध क्यों कर रही है. रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी का वैश्विक मुद्दों और विश्व शांति पर चर्चा में हिस्सा लेना गलत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस से आपके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन मतभेदों को तेलंगाना के खिलाफ मत लाइए.’ मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी का विरोध करने का मतलब भारत का विरोध करना नहीं है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें