भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में छठ में मौसम साफ रहेगा, सुबह ठंड, दोपहर में खिलेगी...




सिटी एंकर छठ व्रतियों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले चार दिनों में बोकारो में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 11 और 12 नवंबर की रात हुई हल्की बारिश के बाद बादल छंटते ही ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है। खासकर छठ के अर्घ्य के समय सुबह में ठंड ज्यादा सताएगी। मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री गिरा है। गुरुवार से आसमान साफ हो जाएगा। इससे रात का तापमान तेजी से नीचे आएगा और सुबह में कोहरा और ठंडी हवा का असर बढ़ेगा। 13 नवंबर को सुबह कोहरा, दिन में धूप व अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटे रहेगी। 14 नवंबर को नहाय-खाय है। इस दिन सुबह ठंड, दोपहर में तेज धूप व अधिकतम 29 डिग्री, न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा। 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य है। इस दिन मौसम बिल्कुल साफ, दोपहर में धूप खिली रहेगी, अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। 16 नवंबर को सुबह अर्घ्य है। इस दिन सुबह ठंड रहेगी। सुबह 4 से 6 बजे के बीच न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक जा सकता है। हल्का कोहरा और ठंडी हवा चलेगी। अर्घ्य के दोनों दिन मौसम रहेगा सामान्य दोपहर में धूप से राहत: 15-16 नवंबर को दोपहर में मौसम सामान्य रहेगी। व्रतियों को घाट पर बैठने में परेशानी नहीं होगी। लेकिन धूप में ज्यादा देर न बैठें। छठ के दोनों दिन बारिश की संभावना मात्र 5% है। इसलिए घाट पर अर्घ्य देने में कोई बाधा नहीं आएगी। बारिश के बाद गरगा और दामोदर का पानी ठंडा हो गया है। अचानक ठंडे पानी में जाने से पैरों में ऐंठन और बीपी बढ़ने का खतरा है। पहले पैर भिगोकर शरीर को पानी के अनुकूल करें। प्रशासन ने भी मौसम को देखते हुए घाटों पर अलाव और गरम पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। खरना के बाद से व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता है, इसलिए मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच डिहाइड्रेशन या तबीयत बिगड़ने से बचने के लिए खरना के प्रसाद गुड़ के खीर का सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी लें। गुरुवार की शाम टू-टैंक गार्डन में छाया कुहासा। अर्घ्य देने के तुरंत बाद पहने गर्म कपड़े मौसम विशेषज्ञ की सलाह व्रतियों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि छठ में व्रती 36 घंटे निर्जला रहते हैं और सुबह-शाम कमर तक पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि अर्घ्य देने के बाद व्रती पानी से निकलते ही शरीर को सुखाकर तुरंत गरम कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को कोहरे से बचाएं। सुबह 4 बजे घाट पर कोहरा रहेगा। गाड़ी चलाते समय हेडलाइट और धीमी गति रखें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top