भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, हजारीबाग… झारखंड के 10 जिलों में छाया कोहरा, जानें छठ घाटों...


रांची: झारखंड में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. आज झारखंड के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के मुताबिक, आज 14 नवंबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं,बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट नहीं है. आइए जानते हैं आज रांची, पलामू, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग समेत झारखंड के सभी जिलों का मौसम कैसा रहने वाला है.  वहीं, धनबाद और जमशेदपुर का AQI 300 पार के पार पहुंच गया है.

झारखंड के 10 जिलों में छा सकता है कोहरा

रांची मौसम के पूर्वानुमान में आज सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति है. आज खासकर खुले इलाकों और नदी के आसपास सुबह दृश्यता भी प्रभावित कर सकती है. आज रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और गढ़वा में कोहरा पड़ने की संभावना है. इन जिलों में सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

झारखंड में छठ पूजा पर घाटों पर सुबह हल्का कोहरा रह सकता है ( एआई फोटो )

जानें झारखंड के कितने जिलों का मौसम रहेगा शुष्क

आज 14 नवंबर को झारखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.  आज झारखंड के इन 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जहां रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गुमला समेत 10 जिलों का मौसम शुष्क हो सकता है.

आज झारखंड के इन जिलों में AQI  रहेगा सबसे खराब

रांची मौसम विभाग के साथ-साथ झारखंड में वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बन गया है. आज धनबाद और जमशेदपुर का AQI 300 से ऊपर बताया गया है. आज धनबाद का AQI 311, जमशेदपुर का AQI 302 और रांची का AQI 201 के आसपास रहने की संभावना है.

जानें झारखंड के इन जिलों का तापमान

आज झारखंड के इन 5 शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने का अनुमान है. जहां रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-15°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-14°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-15°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-18°C और हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-15°C रहने वाला है. इन आंकड़ों के मुताबिक जमशेदपुर आज सबसे गर्म रह सकता है, जबकि पलामू में रात का तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.

आज झारखंड इन जिलों का मौसम रहेगा सबसे खराब

बारिश और आंधी-तूफान के लिहाज से आज झारखंड में किसी जिले के लिए बड़ा अलर्ट सामने नहीं आया है, लेकिन सुबह की धुंध, कम तापमान और प्रदूषण के लिहाज से धनबाद, जमशेदपुर, रांची, पलामू और बोकारो में लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है.

छठ पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड में छठ पूजा के लिए 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. ऐसे में घाटों पर मौसम की स्थिति श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रहेगी. 15 नवंबर को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है. पलामू और बोकारो में भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. छठ पूजा के दौरान सुबह के समय हल्की धुंध और ठंड परेशानी बढ़ा सकती है. जहां रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका और हजारीबाग के घाटों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top