होमताजा खबरदेश
आतंकी शहजाद भट्टी का 21 साल का गुर्गा यश सिंह गिरफ्तार, महाराष्ट्र ATS ने नवी मुंबई से दबोचा
Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
महाराष्ट्र ATS ने नवी मुंबई से 21 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान में छिपे आतंकी शहजाद भट्टी के लिए काम करने का आरोप है. जांच एजेंसी के मुताबिक, यश ने मुंबई में इजरायली ठिकानों की रेकी की थी. इनमें 26/11 आतंकी हमले के दौरान निशाना बना चबाड हाउस भी शामिल है. इसके अलावा उसने इजरायली नागरिकों के प्रार्थना स्थल की भी जानकारी जुटाई थी. ATS को शक है कि यह रेकी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है. फिलहाल एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके संपर्कों की जांच में जुटी है.