भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्थापना दिवस पर 15 से 28 तक आयोजन, सभी नौ प्रखंडों में...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड स्थापना दिवस-2026 को जनभागीदारी, सांस्कृतिक गौरव और विकास के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी प्रखंडों में सांस्कृतिक, खेलकूद और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां होंगी। शुक्रवार को डीसी अजय नाथ झा ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों में आम लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि स्थापना दिवस केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की पहचान, गौरव और अस्मिता का पर्व है। इसे जन-जन का उत्सव बनाया जाए। रांची के खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में बोकारो की विशिष्ट पहचान तीन थीम के माध्यम से प्रदर्शित होगी। ”वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” के तहत पारंपरिक वुड क्राफ्ट, ”वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन” में लुगुबुरू घंटाबाड़ी सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल और ”वन डिस्ट्रिक्ट वन इकोनॉमिक एक्टिविटी” में भेंडरा का धातु शिल्प व चंदनकियारी का टेराकोटा शिल्प प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन स्थलों की तस्वीरें और वीडियो डिजिटल स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। लुगुबुरू महोत्सव में सखी सम्मेलन, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फुटबॉल, गोली-डंडा सहित पारंपरिक ग्रामीण खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सभी प्रखंडों में खेल गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीण युवाओं को जोड़ा जाएगा। सीसीएल, बीसीसीएल, बीएसएल सहित निजी कंपनियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। स्थापना दिवस पर #बोकारोसेजोहार हैशटैग से विशेष सोशल मीडिया अभियान चलेगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान, उपमेयर पूजा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top