भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व डिप्टी चेयरमैन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा



लोहरदगा|लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में लोहरदगा नगर परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित लोगों से बातचीत की। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छठ पूजा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। मौके पर समाजसेवी मोनू पोद्दार, मुरलीधर अग्रवाल, संजय प्रसाद, निश्चय वर्मा, नीतेश वर्मा, अवधेश पाठक, अमित वर्मा, राज साहू, शुभम जायसवाल, निखिल कांस्यकार, रवि वर्मा, मयंक कुमार, रोबिल कुमार एवं भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top