भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Slum Dog Billionaire : 15 रुपये के लिए दिवाली पर पटाखे बेचता...


Last Updated:

Success Story : सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन एक दिन जरूर मिलती है. अगर इसे सच होते देखना तो डेन्योब समूह के चेयरमैन रिजवान साजन की सफलता को देखें. मुंबई के स्लम बस्ती में पैदा हुए रिजवान ने शुरुआती जीवन में पटाखे और दूध तक बेचे, लेकिन आज उन्होंने लाखों करोड़ का बिजनेस खड़ा कर दिया है. उनकी नेट वर्थ भी 21 हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है.

15 रुपये के लिए पटाखे बेचता था ये लड़का, आज 21 हजार करोड़ का मालिकZoom

रिजवान साजन ने साल 1993 में डेन्योब समूह की नींव रखी थी.

नई दिल्ली. गरीबी में पैदा होना किस्मत का खेल हो सकता है, लेकिन गरीब रहना अपने कर्मों पर निर्भर करता है. जिसे भी यह बात किताबी लगती है, उन्हें रिजवान साजन की सफलता को देखना चाहिए. मुंबई के एक चाल में जन्मे रिजवान को जीवन के शुरुआती कई साल भयंकर गरीबी में बिताने पड़े. लेकिन, उन्होंने इस गरीबी को अपनी नीयति नहीं माना, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए भी दुष्कर है. उनकी सफलता को बस एक लाइन में समझा जा सकता है कि एक समय उन्हें 15 रुपये के लिए दिवाली पर पटाखे बेचने पड़ते थे, लेकिन आज उनका नेट वर्थ 21 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

साजन को आज खाड़ी देश का सबसे अमीर भारतीय माना जाता है. आज उनका कारोबार यूएई, ओमान, कतर, सऊदी अरब और भारत तक फैला हुआ है. साजन को आज संयुक्त अरब अमीरात में रियल एस्टेट का गुरु माना जाता है. उनकी बनाई रियल एस्टेट कंपनी डेन्योब समूह (Danube Group) लाखों करोड़ का विशाल साम्राज्य बन चुका है. साजन ने हाल में ही दुबई में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम से 2 टॉवर बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस टॉवर में करोड़ों के पेंटहाउस और अपार्टमेंट हैं. डेन्योब समूह के चेयरमैन रिजवान साजन के इस प्रोजेक्ट की डिजाइन शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने किया है.

मुंबई के स्लम में पैदा हुए रिजवान
रिजवान का जन्म मुंबई के स्लम इलाके घाटकोपर में हुआ था. फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार उनके पिता ने एक लॉटरी जीती और तब उनका परिवार स्लम बस्ती से निकलकर एक मध्य वर्गीय परिवार की तरह रहने पहुंचा. रिजवान अपनी बहन के साथ लंबी दूरी तय करके स्कूल पहुंचते थे और सिर्फ 15 रुपये में अपना खर्च चलाते थे. उन्होंने परिवार का खर्च चलाने के लिए पिता से 1,000 रुपये लेकर किताबें बेचने का काम शुरू किया. बाद में उन्होंने त्योहारों पर राखी, पटाखे और दूध तक बेचे.

पिता की मौत के बाद शुरू हुआ संघर्ष
रिजवान के सामने असली परीक्षा तब शुरू हुई, जब महज 16 साल की उम्र में उनके पिता की मौत हो गई. इसके बाद साल 1981 में वह कुवैत चले गए और सेल्समैन की नौकरी करने लगे. बिजनेस को लेकर उनकी समझ ने जल्दी ही उन्हें सफलता का सोपान कराना शुरू कर दिया. साल 1993 में उन्होंने दुबई में डेन्योब समूह की स्थापना की. आज उनकी कंपनी सिर्फ दुबई तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि खाड़ी देशों से निकलकर भारत के विशाल रियल एस्टेट बाजार तक पहुंच गए हैं.

क्या बिजनेस करती है उनकी कंपनी
डेन्योब समूह का कारोबार निर्माण, बिल्डिंग मैटेरियल और होम डेकोर के क्षेत्र में विशाल कारोबार फैला चुका है. इस कंपनी की सालाना रेवेन्यू आज 10 अरब दिरहम यानी करीब 26 हजार करोड़ रुपये सालाना पहुंच गई है. आज रिजवान की नेट वर्थ 2.5 अरब डॉलर यानी करीब 21 हजार करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. यूएई के इकनॉमिक मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि रिजवान आज दुबई में सबसे अमीर भारतीय हैं और उन्होंने जीवन की शुरुआत जिस अभाव से की थी, उसे कहीं पीछे छोड़ चुके हैं.

जंगल में भी पैसे बना सकता हूं मैं
रिजवान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे अपनी सफलता और कारोबार पर कभी अहंकार नहीं रहा. अगर मैं अपने सारे पैसे और वैभव गंवा भी दूं तो दोबारा बनाने की क्षमता रखता हूं. उन्होंने तो यहां तक कहा कि मैं उनमें से हूं, जो अफ्रीका के जंगलों में भी पैसे बना सकता हूं. उन्होंने कहा कि सफलता सिर्फ किस्मत और कठिन परिश्रम से नहीं आती है, बल्कि खुद पर भरोसा और निरंतरता भी उतनी ही जरूरी है. तभी तो उन्होंने पटाखे बेचने से शुरू किया धंधा आज रियल एस्टेट के बेताज बादशाह बनने तक पहुंचा दिया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top