भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुडू : खेलकूद प्रतियोगिता का समापन




कुडू|प्रखंड के डिवाइन पब्लिक स्कूल, चंदलासो में बाल दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ सभी वर्ग के विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल दिवस पर नर्सरी वर्ग के विद्यार्थियों के बीच गुब्बारा बचाव प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता संपन्न हुई। मौके पर खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी क्लास टीचर द्वारा अपने संबंधित क्लास के बच्चों को उपहार एवं मिठाइयां दी गईं। समापन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top