रांची: छठ पूजा समाप्त होने के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने लगी है. वहीं, सुबह के समय कई जिलों में कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. आज रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 नवंबर को झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 19 और 20 नवंबर से झारखंड के दक्षिणी जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है.
जानें झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
आज 17 नवंबर को झारखंड में दिन का तापमान अलग-अलग जिलों में लगभग 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग 12 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में अब संभावना है कि ठंड धीरे-धीरे पड़ने लगी है.
झारखंड के 5 जिलों में कोहरे की संभावना
बता दें कि झारखंड में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध रहने की संभावना हैं. ऐसे में आज रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में कोहरा पड़ सकता है. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है. खासकर खुले इलाकों और जलाशयों के आसपास धुंध का असर अधिक महसूस हो सकता है. यह पूर्वानुमान है. इन इलाकों में कोहरा पड़ सकता है.
रांची, पलामू समेत जानें 7 शहरों का तापमान
झारखंड के तापमान में बदलाव के साथ ही मौसम में काफी बदलाव हो रहा है. ऐसे में लोगों को अब सावधान रहने की आवश्यकता है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25.1°C-16.2°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-15°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-17°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-17°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28.8°C-18.8°C, गुमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-14°C और रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-17°C पहुंच सकता है.
जानें झारखंड का कौन सा है सबसे प्रदूषित शहर
रांची मौसम के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है. अलग-अलग शहरों का AQI अलग-अलग रहने वाला है. आज 17 नवंबर के आंकड़ों में जमशेदपुर का AQI 314 और रांची का AQI 312 दर्ज किया गया है. ऐसे में AQI में मौसम के हिसाब से बदलाव होता रहता है. जमशेदपुर का AQI 198, बोकारो का AQI 191, सरायकेला-खरसावां का AQI 180, धनबाद का AQI 175, पलामू का AQI 171 पहुंच गया है.
19 और 20 नवंबर से फिर बदलेगा मौसम
छठ पूजा के बाद झारखंड में मौसम का बदलाव हो सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 नवंबर तक किसी बड़े मौसमी अलर्ट की संभावना नहीं है. हालांकि, 19 और 20 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिणी तथा आसपास के मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है.
सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड
झारखंड में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सुबह और रात का मौसम धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है. खासकर रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग जैसे इलाकों में सुबह ठंड का एहसास बढ़ सकता है. वहीं, प्रदूषण प्रभावित शहरों में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को खुले में अधिक देर तक रहने से बचना चाहिए. ऐसे में कुल मिलाकर, 17 नवंबर को झारखंड में सुबह हल्की ठंड और कोहरा, दिन में अपेक्षाकृत गर्म मौसम तथा कुछ शहरों में खराब वायु गुणवत्ता देखने को मिल सकती है . ऐसे में 19 नवंबर से दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां मौसम का मिजाज बदल सकती हैं.