भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा घाटी में दो अलग-अलग हादसे:बस-हाइवा की टक्कर में दोनों चालक घायल;...




कोडरमा घाटी में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में नौवां माइल के पास बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गईय, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। वहीं, दूसरे हादसे में तराघाटी के पास मिर्च लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। बस-हाइवा की टक्कर में घायल चालकों की पहचान चंदन कुमार (40) और जितेंद्र कुमार (38) के रूप में हुई है। रांची-पटना मेन रोड पर हुए हादसे में खाली हाइवा बिहार के रजौली से कोडरमा की ओर आ रहा था। इसी दौरान झुमरीतिलैया से पटना जा रही भवानी ट्रेवल्स की बस नौवां माइल के पास अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर चली गई और सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गयी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने वाहन में फंस गए। बस से बाहर निकलकर दूर चले गए यात्री टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री बस से बाहर निकलकर घटनास्थल से दूर चले गए। वहीं, बस और हाइवा के चालक वाहनों के अंदर फंसे रह गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से उन्हें सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद बस और हाइवा सड़क पर खड़े रहने से घाटी में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बंद रहा। तराघाटी के पास पलटा मिर्च लदा ट्रक कोडरमा घाटी में दूसरा हादसा तराघाटी के पास हुआ। यहां मिर्च लादकर बिहार जा रहा ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आयी और वह सुरक्षित बच गया। ट्रक के पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। यह दुर्घटना बस और हाइवा की टक्कर से अलग स्थान पर हुई। घाटी के तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, इस हादसे में चालक के सुरक्षित रहा। क्रेन से हटाए गए वाहन, आवागमन चालू बस और हाइवा की टक्कर के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना के एसआई अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और हाइवा को सड़क से हटाया गया। वाहनों को हटाये जाने के बाद घाटी में आवागमन फिर से शुरू हुआ। पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top