भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीकेपी में गंगा आरती,साक्षी बने 20 हजार श्रद्धालु



क्रधरपुर| लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर चक्रधरपुर में पहली बार आयोजित भव्य गंगा आरती ऐतिहासिक बन गई। पुरानीबस्ती स्थित संजय नदी के सीढ़ी घाट पर संध्या और प्रातः अर्घ्य के दौरान काशी की तर्ज पर हुई इस आरती को देखने करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। संजय नदी के तट पर गूंजते वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बनारस से पहुंचे 15 पंडितों ने विधि-विधान से आरती की। नदी किनारे बनाए गए तीन अलग-अलग मंचों पर पांच-पांच पंडितों ने एक साथ आरती उतारी। करीब एक घंटे तक चले इस दिव्य आयोजन को श्रद्धालुओं ने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया। यह ऐतिहासिक आयोजन विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व और केंद्रीय छठ पूजा समिति के सहयोग से संभव हुआ। इस दौरान डीसी मनीष कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा और कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट, बलिया घाट, दंदासाई घाट और मुक्तिनाथ धाम घाट पर विशेष विद्युत सज्जा और फूलों के स्वागत द्वार बनाए गए थे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती का नजारा पहली बार चक्रधरपुर में देखने को मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top