भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने अमानत नदी पर उमड़ी भीड़



नीलांबर पीतांबरपुर| सूर्योपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास में संपन्न हो गया। अंतिम दिन अहले सुबह से ही अलग-अलग छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने धर्मपत्नी किरण मेहता के साथ प्रखंड के ओरिया कला स्थित अमानत नदी छठ घाट पर विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने पांकी विधानसभा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। घाट पर छठ व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए। भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top