भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

55 साल पुरानी जमशेदपुर की मशहूर मसाला कोल्ड ड्रिंक, बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Masala Cold Drink: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्थित ‘द रीगल मसाला कोल्ड ड्रिंक’ पिछले 55 सालों से अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है. यहां का मसाला कोल्ड ड्रिंक निर्देशक इम्तियाज अली और अनुराग बसु को भी पसंद है. 15 मसालों और कई कोल्ड ड्रिंक के मेल से ये तैयार होता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. जमशेदपुर में खाने-पीने के शौकीनों के लिए कई ऐसे फूड ज्वाइंट हैं, जिनकी पहचान उनके अनोखे स्वाद से होती है. इन्हीं में से एक है बिष्टुपुर स्थित रीगल गोलचक्कर के ठीक समीप मौजूद ‘द रीगल मसाला कोल्ड ड्रिंक’. यहां मिलने वाला मसाला कोल्ड ड्रिंक शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय है. खास बात यह है कि इस दुकान का स्वाद सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों को भी पसंद आया है. फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली इस फूड ज्वाइंट के प्रशंसक हैं. वहीं फिल्म निर्देशक अनुराग बसु भी यहां आकर मसाला कोल्ड ड्रिंक का आनंद ले चुके हैं.

कोल्ड ड्रिंक तैयार करने का अनोखा अंदाज
इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत है इसका खास मसाला और कोल्ड ड्रिंक तैयार करने का अनोखा अंदाज. यहां सामान्य कोल्ड ड्रिंक की तरह सिर्फ बोतल खोलकर गिलास में नहीं परोसा जाता, बल्कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह के कोल्ड ड्रिंक को मिलाकर एक खास फ्लेवर तैयार किया जाता है. इसमें तीन से चार प्रकार के कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद इसमें दुकान का खास मसाला मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को बिल्कुल अलग बना देता है.

55 सालों से परोस रहे स्वाद
दुकान के संचालक अमित प्रधान बताते हैं कि यह दुकान वर्ष 1971 से लगातार लोगों की सेवा कर रही है. यानी करीब 55 वर्षों से यह जगह अपने खास स्वाद के कारण जमशेदपुरवासियों के बीच पहचान बनाए हुए है. उनके अनुसार, इस मसाले को तैयार करने में जीरा, गोलकी, लौंग समेत करीब 15 तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इन मसालों का खास मिश्रण ही इस ड्रिंक की असली पहचान है. इसका स्वाद चटपटा और हल्का मसालेदार होता है, जो गर्मी के मौसम में लोगों को काफी पसंद आता है.

इतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो आज यहां एक गिलास मसाला कोल्ड ड्रिंक मात्र 30 रुपये में मिलता है. लेकिन जब इस दुकान की शुरुआत हुई थी, तब इसकी कीमत महज 1.25 रुपये हुआ करती थी. समय के साथ कीमत में बदलाव जरूर आया, लेकिन दुकान का स्वाद और लोगों का जुड़ाव आज भी बरकरार है.

सुबह खुल जाती है दुकान
सुबह करीब 10 बजे से यहां दुकान सज जाती है और दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है. कॉलेज के छात्र हों, नौकरीपेशा लोग हों या फिर शहर घूमने आए मेहमान, कई लोग यहां खास मसाला कोल्ड ड्रिंक पीने जरूर पहुंचते हैं. अमित प्रधान बताते हैं कि इतने वर्षों से जमशेदपुर के लोगों का जो प्यार और विश्वास मिला है, वही उनकी दुकान की सबसे बड़ी पूंजी है.

अगर आप भी जमशेदपुर में हैं और कुछ अलग साथ ही अनोखा पीने का शौक रखते हैं, तो बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर के समीप स्थित द रीगल मसाला कोल्ड ड्रिंक जरूर पहुंचें. 55 साल पुराना स्वाद और करीब 15 मसालों से तैयार इसका खास फ्लेवर आपको सामान्य कोल्ड ड्रिंक से बिल्कुल अलग अनुभव देगा.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top