![]()
गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवतियां शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीराम और संकट मोचन हनुमान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मुख्य यजमान लखन लाल बरनवाल अपनी पत्नी सरिता बरनवाल के साथ यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखे। यात्रा ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली। बजरंग चौक से शुरू हुई यात्रा शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए शिवशक्ति छठ घाट स्थित उसरी नदी पहुंची। वहां पुजारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नदी से कलश में जल भरा। यात्रा वापस बजरंग चौक स्थित मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिन का धार्मिक अनुष्ठान रखा गया है। गुरुवार को कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई। शुक्रवार को मंदिर में जलाधिवास होगा। शनिवार को वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर पूजा के बाद महाप्रसाद बांटा जाएगा। कलश यात्रा में अभिलाष आनंद, अंशु आनंद, चुन्नू, मोहन बरनवाल और प्रभात कुमार समेत कई हनुमान भक्त शामिल हुए।
Source link