भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भूख-प्यास से बेहाल वृद्ध दंपति को पहुंचाया अस्पताल



बोकारो | बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित गेमन कॉलोनी में भूख-प्यास से बेहाल वृद्ध दंपति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। भगवान सिंह और उनकी प|ी नीतू देवी कई दिनों से असहाय हालत में घर में पड़े थे। सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार की सूचना पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के निर्देश से तत्काल मदद पहुंचाई गई। तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल भिजवाया। लोगों के अनुसार, दंपति के दो बेटे हैं। एक अलग रहता है, जबकि साथ रहने वाला बेटा उनकी देखभाल नहीं करता और मारपीट भी करता है। आरोप है कि वह नशे का आदी है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top