बोकारो | मध्य झारखंड के बोकारो सहित राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 19 और 20 नवंबर को वज्रपात, बादल गर्जन, तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बादल गर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, 20 नवंबर को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भी तेज हवा, वज्रपात और बादल गर्जन का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Source link