भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सर्दियों में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर, बोकारो के...


Last Updated:

सर्दियों में पालक पनीर खाने का मजा ही अलग है. अगर आप घर पर ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के शेफ देवाशीष की यह आसान रेसिपी जरूर जान लें. इसमें सामान्य सामग्री का इस्तेमाल कर आप घर पर ही लाजवाब पालक पनीर का आनंद ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारोः सर्दियों के मौसम में पालक से बनी डिशेज का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है. खासकर पालक पनीर ऐसी डिश है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं और अगर आप भी घर पर ढाबा स्टाइल में क्रीमी और स्वादिष्ट पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के शेफ देवाशीष ने पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी साझा की इस रेसिपी खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामग्री की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है.

पालक पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
पालक पनीर बनाने के लिए आपको ताजा पालक, पनीर, कटे हुए टमाटर, बारीक कटा लहसुन, सरसों का तेल, धनिया पाउडर और स्वादानुसार मसालों की जरूरत होगी. इसके अलावा, इसे क्रीमी बनाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

इस तरह तैयार करें ढाबा स्टाइल पालक पनीर
पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद गर्म पानी में पालक को कुछ देर उबालें जब पालक अच्छी तरह नरम हो जाए, तो उसे निकालकर मिक्सर में डालें और पीसकर उसका मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.

अब पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें फिर पनीर को निकालकर अलग रख दें.

अगले चरण में कड़ाही में दोबारा सरसों का तेल गर्म करें इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें इसके बाद धनिया पाउडर और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें तैयार पालक का पेस्ट डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर करीब 3 से 4 मिनट तक पकाएं.

ऐसे तैयार करें ग्रेवी
वहीं, पालक की ग्रेवी को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें थोड़ी ‌फ्रेश क्रीम मिला सकते हैं. इसके बाद हल्का फ्राई किए हुए पनीर के क्यूब्स डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और क्रीमी ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनकर तैयार हो जाएगा और अब इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे के साथ परोसें और सर्दियों के मौसम इस खास डीस का मजा ले.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top