Last Updated:
Kal Ka Mausam 22 November: मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि कल का मौसम दिल्ली सहित गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम वालों के लिए ठंड का एहसास बढ़ाने वाला है. पूरे एनसीआर सहित उत्तर भारत में अगले दो दिनों में 2 से तीन डिग्री तक ठंड बढ़ने वाली है. ऐसे में वक्त आ गया है जब लोगों को अपने रजाई-बिस्तर निकाल लेने चाहिए. उधर नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में भी आईएमडी ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. (PTI)
देशनवंबर खत्म होने को है. ऐेस में ठंड का ऐहसास भी लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक हल्की गुनगुनी धूप के सहारे दिन काटने वाले दिल्ली एनसीआर वालों के लिए मौसम का मिजाज थोड़ी ओर कठोर होने वाला है. सुबह और शाम की हल्की सिहरन अब धीरे-धीरे तीखी ठंड में बदलने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में वक्त आ गया है कि आप बक्से में रखी अपनी रजाई को निकाल लें. गर्म कपड़े पहनने में कोई कोताही मत बरतें. कल का मौसम 1 से दो डिग्री तक अधिक ठंडक ला सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन के अंदर दो से तीन डिग्री तक दिल्ली एनसीआर का तापमान गिर सकता है. अन्य पड़ोसी राज्य जैसे यूपी, हरियाणा, पंजाब में भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…