भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शुरू




लोहरदगा | बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, लोहरदगा में 35 दिवसीय निःशुल्क जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल के आंचलिक प्रबंधक अमित कुमार भदानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोहरदगा के अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा एवं आरसेटी के निदेशक सुरेश भगत उपस्थित थे। वहीं आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी एवं वेलनेस के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों एवं महिलाओं को हुनरमंद बनकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकती हैं। वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बैंकिंग व वित्तीय समावेशन पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन व मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। आरसेटी प्रांगण में पौधारोपण किया गया। मौके पर संकाय सदस्य दीपक कुमार, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top