राजनगर| राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं हेमंत सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर राजनगर अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को 22 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह प्रखंड सह अंचल सभागार में पूर्वाहन 11 बजे से आयोजित की जाएगी। अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने बताया कि अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं जन प्रतिनिधियों को पत्र प्रेषित कर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से ससमय उपस्थित होकर सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Source link