भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मत्स्य विक्रेताओं को दिया गया फिश किट



बोकारो | झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में मत्स्य विक्रेताओं के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लाभुकों को फिश सेलिंग किट और मोटरसाइकिल के साथ आइस बॉक्स दिए गए। इसका उद्देश्य मत्स्य विक्रेताओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनके व्यवसाय और आजीविका को मजबूत करना है। मोटरसाइकिल के साथ आइस बॉक्स मिलने से विक्रेताओं को मछलियों के सुरक्षित परिवहन और बिक्री में सुविधा होगी। इससे मछलियों की ताजगी बनाए रखने और बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं, फिश सेलिंग किट से विक्रेता अपने कारोबार को व्यवस्थित तरीके से संचालित कर सकेंगे। कार्यक्रम में कुल 60 लाभुकों ने भाग लिया। इस दौरान मत्स्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सरोज एक्का ने इसकी जानकारी दी। बताया कि मत्स्य पालन करने के लिए लोग सीधे कार्यालय में मिलें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top