![]()
बोकारो | झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), चास परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो की ओर से आयोजित मेले में 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षित और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया के बाद 66 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर दिया गया। वहीं, 217 अभ्यर्थियों को चयन के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस तरह कुल 283 युवाओं को रोजगार पाने की दिशा में अवसर मिला। मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपनी योग्यता और तकनीकी कौशल के अनुरूप रोजगार पाने का मंच मिला।
Source link