भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीसीएल कर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास



भास्कर न्यूज | कथारा जारंगडीह स्थित सीसीएल आवास में रहने वाले एक कर्मी ने शनिवार देर रात आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चास स्थित मुस्कान अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार, सीसीएल कर्मी संजय कुमार पिछले कुछ समय से पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव में थे। शनिवार को घर में पारिवारिक विवाद होने की बात भी सामने आई है। इसी के बाद देर रात उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। आवास से शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किया।घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया मो. इम्तियाज अंसारी और स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीसीएल केंद्रीय अस्पताल, ढोरी पहुंचाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top