![]()
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में देर रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी। अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान करीब 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल के रूप में हुई है। घटना को देर रात करीब तीन बजे अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी मिली, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में घुसकर टांगी से किया ताबड़तोड़ वार मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब तीन बजे अज्ञात अपराधियों ने सुंडीटोला स्थित घर में घुसकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। अपराधियों ने सुकर मंडल और उनकी बहू शीला मंडल पर धारदार हथियार टांगी से ताबड़तोड़ वार किये। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि, अपराधियों की संख्या कितनी थी और वे किस रास्ते से घर में दाखिल हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
पुलिस ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य, जांच शुरू घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को किस उद्देश्य से अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। अब तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पायी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। सूरत में मजदूरी करता है शीला का पति बताया जाता है कि मृतका शीला मंडल का पति जितेंद्र मंडल सूरत में रहकर मजदूरी करता है। शीला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गयी है। मां की हत्या के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। वहीं, परिवार के बुजुर्ग सुकर मंडल की भी हत्या होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चिंता है कि आखिर अपराधियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।
Source link