भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सशस्त्र सीमा बल की 32वीं बटालियन ने ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी...




भास्कर न्यूज | लातेहार सशस्त्र सीमा बल की 32वीं बटालियन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल बांटे। महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने एसएसबी की पहल की सराहना की। बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के नावाटोली, कुजरूम, लाटू, बुगलूडीह, तिसिया गांवों में अभियान चला। 100 से अधिक गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल और साड़ी दी गई। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव, पंकज कुमार चौहान मौजूद रहे। अक्शी पंचायत की मुखिया राजोलिया टोप्पो आईं। कुजरूम के ग्राम प्रधान उपेन्द्र उरांव रहे। तिसिया के ग्राम प्रधान विजय किसान भी मौजूद रहे। ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए। कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा, एसएसबी सिर्फ सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है। आंतरिक सुरक्षा पर भी काम करता है। वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है। उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और विकास पहुंचाना है। कोई जरूरतमंद वंचित न रहे। कमांडेंट ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित और सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री दी जा रही है। युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण लेकर लोग स्वावलंबी बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top