![]()
चंदनकियारी | चंदनकियारी थाना परिसर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में सोमवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन थाना प्रभारी अमित कुमार राय की देख-रेख में हुआ। पंडितों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा सुंदरकांड का अखंड पाठ किया। पाठ के दौरान पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इसमें चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक भी शामिल हुए।
Source link