Last Updated:
पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक रेखा पात्रा को लेकर बड़ी खबर आई है. बंगाल में संदेशखाली आंदोलन के दौरान रेखा पात्रा चर्चा में आई थीं. रेखा पात्रा अभी कोलकाता के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं, जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिले हैं. जानिए कौन हैं रेखा पात्रा और अब डॉक्टरों ने उनके शरीर में जहर और स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा है?
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा पात्रा की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और बोलने में आ रही लड़खड़ाहट भी काफी कम हो गई है. हालांकि, डॉक्टरों ने अभी उन्हें अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में ही रखने का फैसला किया है. अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार 24 नवंबर 2026 को यह जानकारी दी.
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रेखा पात्रा की स्वास्थ्य स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है. उनकी आवाज और बोलने के तरीके में आने वाली लड़खड़ाहट काफी हद तक कम हुई है. इसके बावजूद डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. इसी वजह से उन्हें आईसीयू में रखकर लगातार निगरानी की जा रही है.
रेखा पात्रा की सेहत में कितना सुधार?
रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके शरीर में जहर मिलने की बात सामने आई थी. इस घटनाक्रम के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी. फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. उनकी हालत में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन आईसीयू से बाहर लाने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
बंगाल बीजेपी की विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर.
डॉक्टरों की निगरानी में BJP विधायक
मंगलवार को अस्पताल सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा पात्रा की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है. हालांकि, उन्हें फिलहाल आईसीयू में ही रखा जाएगा. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. आने वाले समय में उनकी सेहत में होने वाले सुधार के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.
शरीर में मिला था जहर
रेखा पात्रा संदेशखाली आंदोलन का चर्चित चेहरा और हिंगलगंज से बीजेपी विधायक हैं. बीते कुछ दिनों से वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं. रेखा पात्रा के शरीर में जहर के असर के संकेत मिलने की खबर पहले सामने आई थी. कल तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
रेखा पात्रा का कोलकाता में इळाज चल रहा है. (सांकेतिक फाइल फोटो)
रेखा पात्रा की तबीयत 21 नवंबर की रात अचानक बिगड़ गई थी. पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर बसीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां भी करीब चार घंटे तक इलाज के बाद उनकी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया. अब रेखा पात्रा के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है.
About the Author
Ravishankar Singh: Digital Journalist
Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…