भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में बताएगा ट्रेनों का आगमन-प्रस्थान:रांची रेलवे स्टेशन पर...




परिसर में लगेगी 20 एलईडी स्क्रीन रांची रेलवे स्टेशन पर अब सुनने में अक्षम यात्रियों को ट्रेनों की घोषणाएं समझने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्टेशन पर जल्द ही डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली (डीएसएलआईएस) शुरू की जाएगी। इसके तहत डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और अन्य जरूरी सूचनाएं यात्रियों तक पहुंचाएगा। यह सुविधा स्टेशन पर लगी आगमन-प्रस्थान की सभी 20 एलईडी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। रांची झारखंड के साथ-साथ दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) का पहला स्टेशन होगा, जहां यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर के अंत तक इसे शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए खरीद प्रक्रिया चल रही है। शुरुआत में प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी में काम करेगी, जबकि इसे अन्य भाषाओं के अनुकूल भी बनाया गया है। रेलवे के शब्दों का भी होगा डिजिटल शब्दकोश
इस प्रणाली में स्टेशनों के नाम व रेलवे में इस्तेमाल होने वाले सामान्य शब्दों के लिए सांकेतिक भाषा का विशेष डिजिटल शब्दकोश उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में जारी होने वाले लिखित संदेशों को भी सांकेतिक भाषा में प्रदर्शित किया जा सकेगा। इससे ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, प्लेटफॉर्म में बदलाव व अन्य सूचनाएं समझने में यात्रियों को सहूलियत होगी। इंटरनेट के बिना भी करेगा काम
प्रणाली इंटरनेट पर निर्भर नहीं होगी। इसका संचालन बिजली आपूर्ति और बैकअप व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा। इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या होने पर भी सूचना प्रणाली प्रभावित नहीं होगी। पहल का उद्देश्य दिव्यांग यात्रियों को स्वतंत्र रूप से यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना और स्टेशन पर उनकी निर्भरता कम करना है। स्टेशन सुविधायुक्त बनेगा…
रांची रेलमंडल के सीनियर डीसीएम विनोद कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सुनने में अक्षम यात्रियों को स्टेशन पर सूचना प्राप्त करने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top