भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुल के पिलर से लटका मिला बुजुर्ग का शव:रस्सी की मदद से...




धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदिया नदी पुल के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुल के पिलर में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लोगों ने दी पुलिस को सूचना स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग शौच के लिए नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खुदिया नदी पुल के पिलर में रस्सी के सहारे लटके एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से शव को नीचे उतारा। आधार कार्ड से पहचान की पुष्टि नहीं शव उतारने के बाद उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान मृतक के कपड़ों की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड पर नरेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी आनंद नगर, सरायढेला, धनबाद का नाम दर्ज है। हालांकि, आधार कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर मृतक की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है। हत्या और आत्महत्या, दोनों मामलों गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि खुदिया नदी पुल के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top